फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you are more than 50 years old or suffering from serious diseases, then register for corona vaccination

50 से ज्यादा है उम्र या गंभीर रोगों से हैं पीड़ित तो कोरोना टीकाकरण के लिए कराएं पंजीकरण

Sun, 07 Feb 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
If you are more than 50 years old or suffering from serious diseases, then register for corona vaccination
सोनभद्र। प्रथम चक्र में हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया। अब दूसरे चक्र में फ्रंट लाइन वर्करों को लगाया जा रहा है। तीसरे चक्र में 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को और गंभीर रोगों से पीड़ितों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए उन्हें कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही पंजीकरण के लिए पोर्टल भी खुल जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि पहले चरण में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। विभिन्न तिथियों में टीका लगाया भी गया। पांच फरवरी से दूसरे चक्र का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। इसमें फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जा रहा है। पहली बार में दस फीसदी फ्रंट लाइन वर्करों को पांच केंद्रों पर टीका लगाया गया। अब बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया जाएगा। कितने केंद्रों पर टीका लगेगा इसकी सूची बनाई जा रही है। मार्च में तीसरे चक्र का टीकाकरण शुरू होगा। इसमें पहले 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को, ऐसे लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है और उसी बीमारी की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। इसमें कैंसर, टीबी, अस्थमा, मधुमेह आदि के मरीज शामिल होंगे। इसके लिए टीका लगवाने वाले को स्वत: पंजीकरण करना होगा। कोविन पोर्टल पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, नजदीकी अस्पताल का नाम, पहचान पत्र संख्या, जनपद का नाम, ब्लाक, तहसील आदि डालना होगा। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग सूची बनाकर बारी-बारी से अलग-अलग तिथियों में टीकाकरण के लिए सूचना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed