फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you are dissatisfied with the result then apply for revision

रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो पुनरीक्षण के लिए करें आवेदन

Tue, 10 Aug 2021 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
If you are dissatisfied with the result then apply for revision
सीबीएसई की दसवीं और 12वीं के नतीजों से असंतुष्ट विद्यार्थी अंकों के पुनरीक्षण के लिए 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए नगर के ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल नवल किशोर ने बताया कि परीक्षा मूल्यांकन से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के पास पुन: परीक्षा देने के अलावा यह एक सुनहरा विकल्प है। इसके लिए बोर्ड ने नौ अगस्त को नई डिस्प्यूट रिड्रेसल पॉलिसी जारी की है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट के विवादों को चार वर्गों में बांटकर निबटारे की कवायद की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की समय सीमा 11 अगस्त तक निर्धारित है। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपने स्कूल प्रिंसिपल को अपना रिजल्ट मूल्यांकन कराने के लिए कह सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अपना पक्ष साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करना होगा। जांच के बाद गड़बड़ी या गुंजाइश मिलने की दशा में जरूरी दस्तावेज के साथ मामले को संबंधित सीबीएसई रीजनल ऑफिस को भेजकर रिजल्ट टैबुलेशन शीट में जरूरी बदलाव का सुझाव भेजा जाएगा। इसका निबटारा बोर्ड की एक जांच कमेटी के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed