{"_id":"982985e6ef346adfc6b4dc24145febe2","slug":"if-we-can-not-supply-water-from-tanker-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से पानी आपूर्ति न होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से पानी आपूर्ति न होने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत पनिकप कलां स्थित गंगवा गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। गांव के पांच हैंडपंप और एकमात्र कुआं भी सूख गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को चार-पांच किमी दूर दूसरे गांव से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति समस्या से निजात दिलाने के लिए टैंकर भी लगाया गया था जो गुरुवार को नहीं पहुंचा। इससे आजिज आकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
बता दें कि ग्रामीणों ने पूर्व में ही चेताया था कि हैंडपंप और कुआें ने जवाब दे दिए हैं। इसकी वजह से टैंकर के जरिए पेयजलापूर्ति की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी। गुरुवार को टैंकर ने भी जवाब दे दिया, इस पर लोगों को दूसरे गांवों ढोसरा और केवटम से पानी लाना पड़ा। ग्रामीणों महाबीर, राजेंद्र और दुलारे ने कहा कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल में टैंकर से पानी दिलाया जाए और गांव में बोरिंग भी कराई जाए।
शंकर, रामबरन और रामहित ने कहा कि सिर्फ वोट लेने के लिए यहां पर जनप्रतिनिधि आते हैं और चुनाव जीतने के बाद अपना वादा भूल जाते हैं। सागर, मुन्नू और प्रमीला ने कहा कि अबकी बार चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। सुमित्री, भगवंती और राधिका ने कहा कि अगर पानी की समस्या का शीघ्र समुचित प्रबंध नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत ग्राम प्रधान अनूप सिंह का कहना है कि पानी का लेबिल नीचे चले जाने की वजह से पानी की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत सुरेश तिवारी का कहना है कि यह उनके संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र ही पेयजल की समस्या से निजात दिलाया जाएगा।