फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If there are more than 1200 voters, a new booth will be built

1200 से अधिक मतदाता हुए तो बनेगा नया बूथ

Thu, 19 Aug 2021 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
If there are more than 1200 voters, a new booth will be built
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के लिए नए बूथ बनाने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ को विभाजित करने की प्रक्रिया बताई गई। राजनीतिक दलों से ऐसे बूथ के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन

एडीएम आशुतोष दुबे ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता न रखे जाने का निर्देश दिया है। मतदेय स्थल बनाने के लिए भवनों का चयन व पुनर्निर्धारण के बाद भवनों का भौतिक सत्यापन किया गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी एक बार प्रस्तावित नए बूथों का भ्रमण कर लें। अगर कहीं कोई आपत्ति हो तो समय से दर्ज कराएं। 23 अगस्त को आपत्तियों और सुझावों के लिए बूथ की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। सात सितंबर को सांसद, विधायक और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों और सुझावों पर चर्चा की जाएगी। 20 सितंबर को विधानसभा क्षेत्रवार सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों की सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा। आयोग से अनुमोदन के बाद नए बूथों पर मुहर लगेगी। बैठक में एसडीएम घोरावल सुशील कुमार यादव, दुद्धी रमेश कुमार, ओबरा जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर बीके वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed