फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the groom got epilepsy in the pavilion, then the marriage was broken

मंडप में दूल्हे को आई मिर्गी तो टूटी शादी

Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
If the groom got epilepsy in the pavilion, then the marriage was broken
शादी के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब सिंदूरदान के वक्त दूल्हा मंडप में ही मिर्गी आने से गश खाकर गिर पड़ा। शादी समारोह में खलबली मच गई। दुल्हन पक्ष के लोगों को जब बीमारी का पता चला तो उन्होंने शादी से इनकार करते हुए बरातियों को बंधक बना लिया। घंटों चली पंचायत के बाद शादी का सभी खर्च वहन करने की सहमति पर उन्हें मुक्त किया गया। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार की रात कानपुर से एक बरात आई थी। घरातियों ने उनका खूब स्वागत सत्कार किया। द्वार पूजा और जयमाल के बाद आंगन में विवाह की रस्में शुरू हो गईं। शनिवार की भोर में सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी तभी अचानक दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। कन्या पक्ष के लोग सकते में आ गए। बाद में छानबीन हुई तो पता चला कि दूल्हे को मिर्गी है। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोग भड़क उठे। शादी रोकते हुए बरातियों को बंधक बना लिया। उनका आरोप था कि शादी से पूर्व में दूल्हे की बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। शनिवार की देर शाम दूल्हा पक्ष की ओर से शादी का पूरा खर्च वहन करने की सहमति के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed