{"_id":"62741379537cfd225967582a","slug":"if-the-behavior-with-the-public-is-not-good-then-the-police-station-will-go-sonbhadra-news-vns6519976126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से व्यवहार अच्छा नहीं हुआ तो जाएगी थानेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से व्यवहार अच्छा नहीं हुआ तो जाएगी थानेदारी
विज्ञापन
चंदौली, ललितपुर सहित कई जिलों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद जिला पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस की कार्यशैली को दुरुस्त करने के लिए योजना तैयार की है। अब जिले के सभी थानेदारों का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। सभी क्षेत्राधिकारी थाने पर जाकर सात बिंदुओं पर थानेदार के काम की जांच करेंगे। यह रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी। खराब प्रदर्शन वाले थानेदारों को पद से हटाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में आए दिन पुलिस की शिकायतों को देखते हुए एसपी ने थानेदारों का रिपोर्ट कार्ड बनाने का फैसला लिया है। सभी सीओ सात बिंदुओं पर थानेदार के काम की जांच करेंगे और उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। इसके लिए अधिकारियों का बाकायदा रोस्टर तैयार किया जाएगा कि कौन-कौन से अफसर किन थानों पर जाएंगे। इसमें पब्लिक का फीडबैक भी लिया जाएगा कि थानेदारों का रवैया उनके साथ कैसा है या उनकी कार्यप्रणाली कैसी है? अफसर थाने के गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ की गई कार्रवाई, थाने की व्यवस्था और थाने के कायाकल्प, पब्लिक में थानेदार और पुलिसकर्मियों की कैसी छवि है, बीट व्यवस्था में क्या काम हुआ है इसकी समीक्षा की जाएगी। थाने में जन शिकायतों का कितना निस्तारण हुआ, थाने और तहसील दिवस पर रजिस्टर की जांच एवं भूमि विवाद रजिस्टर की जांच, थाने में पॉक्सो और महिलाओं से संबंधित अपराध की स्थिति, कितनी कार्रवाई और कितने मुकदमे निस्तारित किए गए आदि की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर थानेदारों की कुर्सी बचेगी या जाएगी।
----
थानेदारों की कार्यों की समीक्षा की जा रही है। क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारियों के कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएंगे। अपराध पर रोक लगाने और जनता के साथ व्यवहार अच्छा न करने वाले प्रभारियों को हटाते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।