{"_id":"62a77bd9177a7844e36b5248","slug":"if-rain-starts-work-of-airport-boundary-will-be-incomplete-sonbhadra-news-vns658746843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात जल्द हुई तो अधूरा रह जाएगा हवाई अड्डे की बाउंड्री का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात जल्द हुई तो अधूरा रह जाएगा हवाई अड्डे की बाउंड्री का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाईअड्डे के निर्माण में बार-बार अवरोध से काम लंबा खींचने की आशंका प्रबल होने लगी है। बरसात में काम प्रभावित होता। इससे हवाई अड्डे के निर्माण देरी होनी तय है। हालांकि प्रशासन लगातार विवाद दूर कराते हुए काम शुरू कराने की कोशिश में जुटा है।
केंद्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर में हवाई अड्डा निर्माणाधीन है। बार-बार अवरोधों के चलते काम समय सीमा को पार कर चुका है। देरी के कारण ही पिछले दिनों एयरपोर्ट पर उपयोग के लिए आई एक्सरे व अन्य मशीनें वापस भेज दी गई थी। पार्किंग व टर्मिनल भवन के एक हिस्से का निर्माण जमीन विवाद के कारण कोर्ट के आदेश से रुका हुआ है। अब बाउंड्री को लेकर भी एक व्यक्ति ने विवाद खड़ा कर दिया है। निर्माणाधीन हवाईअड्डे की बाउंड्री की जद में आने वाले एक हैंडपंप को बाउंड्री के अंदर कर दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर समीपवर्ती लोगों ने विरोध जताते हुए बाउंड्री निर्माण का कार्य रुकवा दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद थाना परिसर में नागरिकों, राजस्व कर्मियों व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कर्मियों के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता की गई। इसमें सभी पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति के आधार पर फिर से बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। किंतु मानसून आगमन महज दो-तीन का समय ही रह जाने से एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया प्रबंधन के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है।