फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If not , issue caste certificates Movement

जाति प्रमाण निर्गत न हुआ तो आंदोलन

Sun, 21 Jun 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 21 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
If not , issue caste certificates Movement
 अखिल भारतवर्षीय खरगवंशी खरवार क्षत्रिय महासभा की बैठक रविवार को दंडइत बाबा मंदिर परिसर राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें खरवार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी न करने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि तमेश्वर तिवारी ने कहा कि सभी आदेशों एवं निर्देशों के बावजूद खरवार समाज के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खरवार समाज को जाति प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर खरवार ने कहा कि खरवार समाज और संगठन की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा नौ लोगों को अब तक जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। यह निंदनीय है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेेंद्र प्रसाद खरवार ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में पार्वती खरवार, कलावती खरवार, विजय बहादुर खरवार, अमरनाथ खरवार, दूधनाथ खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed