{"_id":"61e8569809b5ce4e960dd370","slug":"identity-card-with-photo-is-also-necessary-along-with-the-admit-card-sonbhadra-news-vns634454373","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र भी जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी टीईटी को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पिछली बार पेपर लीक होने से अभ्यर्थियों को हुई दुश्वारियों के मद्देनजर इस बार केंद्रों पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। पुलिस के साथ खुफिया दल को भी चौकन्ना रहने को कहा गया है। सभी केंद्रों पर कोविड-19 के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
23 जनवरी को जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 6724 और द्वितीय पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा में 4038 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित होंगे। किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति और संबंधित संस्थान के प्राचार्य से सत्यापित छाया प्रति भी प्रस्तुत करना होगा। वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र के साथ वांछित दस्तावेजों के बिना किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर लगे हुए अधिकारी-कर्मचारी और परीक्षार्थियों के पास किसी प्रकार का मोबाइल, नोटबुक, अन्य कोई भी यांत्रिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी स्मार्ट फोन की जगह केवल सामान्य फोन ही ले जा सकेंगे।
---
30 मिनट पहले ही मिलेगा प्रवेश
पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। इससे आधा घंटे पहले तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में अपराह्न 02:30 बजे से शाम पांच बजे तक होनी है। इसके लिए दो बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के आस-पास क्षेत्र की फोटो स्टेट की दुकानें 200 मीटर की परिधि में पूर्णतया बंद रहेगी।
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री प्राप्त होती है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - टीके शिबू, डीएम।