{"_id":"629ba8e3840ff6460f6bd77a","slug":"i-am-the-booth-president-of-bjp-solve-my-problem-too-sonbhadra-news-vns657224453","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं भाजपा का बूथ अध्यक्ष हूं, मेरी भी समस्या तो हल कर दीकिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं भाजपा का बूथ अध्यक्ष हूं, मेरी भी समस्या तो हल कर दीकिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, मैं भाजपा का बूथ अध्यक्ष हूं। बावजूद मेरी ही समस्या के समाधान में कर्मचारी ढिलाई बरत रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा कर कुछ लोगों ने गांव की जलनिकासी अवरुद्ध कर दी है। साल भर से परेशान हूं। अगर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो बरसात के दिनों में बड़ी परेशानी होगी। सदर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिरथी गांव निवासी भुनेश्वर सिंह ने यह बातें कही तो मौजूद अफसर-कर्मचारी सकते में आ गए। प्रार्थना पत्र देने के लिए कतार में खड़े फरियादी भी भौंचक रह गए। भाजपा कार्यकर्ता की ही सुनवाई न होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम राजेश सिंह ने संबंधितों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिले की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 456 मामले आए, जिसमें 30 का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर तहसील में एसडीएम राजेश सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां कुल 171 प्रार्थना पत्र आए। नौ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। दुद्धी में डीएम चंद्र विजय सिंह ने फरियाद सुनी। कुल 131 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का निस्तारण हुआ। शेष मामले विभागीय अफसरों को सौंप दिए गए। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। बाद में शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी संतुष्टि का भी उल्लेख करें इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीओ आशीष मिश्र, तहसीलदार बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इस प्रकार ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार के पास कुल 57 शिकायतें पहुंची। जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं घोरावल तहसील में उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप ने कुल 97 शिकायतों में से नौ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया।