फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hut removed from forest land, demolished wall

वन भूमि से हटवायी झोपड़ी, गिराई दीवार

Fri, 09 Oct 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hut removed from forest land, demolished wall
दुद्धी। बघाडू वन रेंज के तहत जपला गांव में अवैध कब्जे की नीयत से वन भूमि पर बनवाई गई झोपड़ी व दीवार को वन विभाग की टीम ने गिरा दिया। इससे अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

बघाडू रेंजर रूप सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जपला गांव में कुछ लोग वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इस पर टीम गठित कर वन कर्मियों को वन दरोगा सर्वेश सिंह के नेतृत्व में मौके पर भेजा गया, जहां पहुंची टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुए सुरक्षित वन क्षेत्र में डाली जा रही झोपड़ी झाला को गिरा दिया। एक घर के पीछे वन भूमि में उठाई जा रही कच्ची दीवार को भी ढहवा दिया। मामले में अवैध कब्जेधारी सुखलाल पुत्र कालीचरण यादव तथा जटाशंकर व तपसी यादव निवासी जपला के खिलाफ वन अधिनियम के धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर वन दरोगा श्यामनारायण, वनरक्षक बंधु राम, लवलेश सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed