सोनभद्र : बाजार से घर लौट रहे किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, पत्नी को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बरवाडीह गांव में सोमवार शाम जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या कर दी। जबकि उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
बरवाडीह निवासी उदय पासवान (48) का पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को भी इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पीआरवी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया था। पुलिस के लौटने के बाद दोनों पक्षों में तनाव बरकरार था।
सोमवार की शाम उदय, अपनी पत्नी शीतला (42) के साथ बाइक से कोन बाजार गया था। वहां से शाम करीब पांच बजे वह लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर घात लगाकर बैठे पट्टीदारों ने उसकी बाइक रोककर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में उदय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शीतला को इलाज के लिए चोपन सीएचसी भेज दिया। उदय का बेटा बाहर रहता है। घर में सिर्फ बहू है। कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि जमीन विवाद में पट्टीदारों ने उदय और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला किया है। उदय के बेटे को सूचना दे दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।