{"_id":"602e013147229c1dd15aca64","slug":"husband-killed-wife-with-axe-during-mutual-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या, आपसी झगड़े में उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या, आपसी झगड़े में उठाया खौफनाक कदम
Thu, 18 Feb 2021 11:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के झपरहवा टोला में बुधवार की रात में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। विवाद का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
डाला बाजार से पहले झपरहवा टोला निवासी सुनीता (35) व उसके पति लक्ष्मण में रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। चौकी प्रभारी डाला एस सोनकर के मुताबिक दोनों नशे में थे, लिहाजा परिवार के लोग एक-दो बार समझाने का प्रयास किए, लेकिन वे नहीं माने। देखते ही देखते लक्ष्मण ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुनीता के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन