{"_id":"660ab5fa42d1b514c5041610","slug":"husband-killed-wife-in-dispute-of-family-matter-in-sonbhadra-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: घरेलू विवाद को लेकर पति बना हैवान, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: घरेलू विवाद को लेकर पति बना हैवान, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान
Mon, 01 Apr 2024 07:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:02 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में एक पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। महिला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइयां के पद पर तैनात थी। पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Sonbhadra News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के कुंडपान गांव के विश्रामपुर टोले में घरेलू विवाद के बाद पति ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की जान ले ली। महिला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइयां के पद पर तैनात थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
थाना क्षेत्र के कुंडपान गांव के विश्रामपुर टोला निवासी प्रमिला (38) का पति हरि नारायण से आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार की दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सिर पर लाठी से कई वार किए, जिससे प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त बच्चे भी घर के बाहर गए थे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ सदानंद राय ने छानबीन की। पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
सीओ ने बताया कि घरेलू विवाद में पति ने महिला की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।