फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   husband dies and two people injured including wife in sonebhadra after Electricity pole stay wire got electrocuted

सोनभद्रः विद्युत पोल के स्टे वायर में आया करंट, चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी सहित दो लोग झुलसे

Sat, 21 Aug 2021 03:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 03:24 PM IST
सार

करंट की चपेट में आकर रविंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए भाभी सविता (38) और पत्नी सुमन (32) पहुंचीं। इस दौरान वो दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। 

विज्ञापन
husband dies and two people injured including wife in sonebhadra after Electricity pole stay wire got electrocuted
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनभद्र जिले के बहुअरा गांव में शनिवार को  करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी समेत दो लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा निवासी रविंद्र मौर्या (35) पुत्र चंद्रभान शनिवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला। घर से कुछ दूरी पर लगे बिजली पोल के स्टे वायर में करंट उतर रहा था। किसी तरह संपर्क में आने से करंट की चपेट में आकर रविंद्र गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


उसकी चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए भाभी सविता (38) और पत्नी सुमन (32) पहुंचीं। इस दौरान वो दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन युवक और दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने रविंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिलाओं का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे लोढी चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल महिलाओं की  हालत में सुधार है। इधर, इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed