फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband dies after being hit by Scorpio, wife critical

Sonebhadra News: स्कार्पियो की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 06 Sep 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Husband dies after being hit by Scorpio, wife critical
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में शुक्रवार की देर शाम स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास शर्मा (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में उसकी पत्नी पिंकी देवी (27) को भी गंभीर चोट आई। दुद्धी सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महुली निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी के साथ झारखंड के नगर ऊंटारी स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार की शाम दंपती बाइक से घर आ रहे थे।
दूसरी ओर से झारखंड के डाल्टनगंज निवासी शशि व जोगेंद्र अपने दोस्तों के साथ विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में बाइक और स्कार्पियो में टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार दंपती को गंभीर चोट आई। स्कार्पियो सवार ने उन्हें तत्काल दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विकास शर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि घायल पिंकी देवी को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed