फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hundreds of bighas are illegal on forest land in Harhori

हरहोरी में सैकड़ों बीघे वनभूमि पर अवैध कब्जा

Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas are illegal on forest land in Harhori
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के हरहोरी गांव के जंगल की सैकड़ों बीघे वन भूमि झोपड़ियों लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह मामला संज्ञान में होने के बाद भी वन कर्मियों द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरूद्घ कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर शीघ्र अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

म्योरपुर वन रेंज के हरहोरी जंगल में वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर जोतने के बाद फसल बो दी गई है। यही नही अतिक्रमणकारियों ने वन भूमि पर झोपड़ियों के निर्माण कर दिया है। वन विभाग को जानकारी होने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। आलम यह है कि जांच में पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने वन भूमि पर अतिक्रमण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। चतुरगुन प्रसाद, रामनरेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, टीपू, श्यामचरण, गोमती प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की अवैध कब्जा करने की शिकायत की है।ग्रामीणों की मानें तो वन भूमि से पेड़ों की सफाई करके झोपड़ी बना दी गई है। मना करने पर अतिक्रमणकारी मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ वन कर्मियों की मिलीभगत से अवैध कब्जा किया जा रहा है। म्योरपुर रेंज कार्यालय से महज तीन किलोमीटर दूरी पर प्राथमिक विद्यालय हरहोरी के उत्तर दिशा में सैकड़ों बीघा वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में डीएफओ रेणुकूट एमपी सिंह ने कहा कि डिवीजन स्तर पर जांच टीम गठित की गई है, जिसकी अगुवाई एसडीओ मनमोहन मिश्रा द्वारा की जा रही है।उन्होंने बताया कि जांच टीम द्वारा वन क्षेत्र से खनन व वन भूमि पर अतिक्रमण समेत कटान व वन्यजीवों से संबंधित अपराधों की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed