{"_id":"99669bef41a8c6f5ec2c913af7eff605","slug":"human-chain-performance-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खैरटिया गांव में बंधी के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों ने सिंचाई एवं पेयजल की समस्या को लेकर नहर पर खड़े होकर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि खैरटिया बंधी में शिल्ट जम जाने के कारण पानी भराव की क्षमता कम हो गई है। वहीं बंधी से जुड़ी नहर से भी सफाई के अभाव में पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है।
बंधी एवं नहर की सफाई करवाते हुए बंधी में पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की ताकि लोगों को फसलों की सिंचाई एवं पीने के लिए पानी मुहैया हो सके।
प्रदर्शन में विश्वनाथ पांडेय, सुशील यादव, राधेश्याम, रम्मन सिंह गोंड़, अवधेश आदि शामिल रहे।