{"_id":"62c877b065193e0dee19203c","slug":"how-much-work-was-done-in-kayakalp-team-will-survey-sonbhadra-news-vns6630063103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प में कितना हुआ काम, सर्वे करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प में कितना हुआ काम, सर्वे करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के तहत कितने कार्य हुए व अन्य योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली कितनी सुविधाएं स्कूलों को मिली, अब इसका रियल टाइम डाटा निकला जाएगा। बेसिक स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प का थर्ड पार्टी सर्वे होगा। इसके लिए जल्द ही टीम का निर्धारण होगा।
जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में मिशन कायाकल्प के तहत मूलभूत सुविधाओं की स्थापना की जा रही है। वहीं स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे में अब बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरन आनंद के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच थर्ड पार्टी सर्वेक्षण होगा। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का भी सर्वे होगा। सर्वेक्षण के लिए समेकित शिक्षा के तहत नियुक्त स्पेशल एजूकेटर का सहारा लिया जाएगा। ऐसे शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण एआरपी की मदद ली जाएगी। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वेक्षण जियो टैग के माध्यम से प्रेरणा मोबाइल एप के माध्यम से होगा। कोई भी शिक्षक अपनी तैनाती वाले ब्लाक में सर्वेक्षण का कार्य नहीं करेंगे। वहीं सर्वेक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों को मौजूद रहना होगा। एक स्पेशल शिक्षक सिर्फ सिर्फ 25 स्कूलों का सर्वेक्षण करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे के लिए रोस्टर निर्धारित किया जाएगा। एक सर्वेक्षण पर शिक्षकों को दो सौ रुपये मिलेंगे। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार सर्वे के लिए टीम गठित कर रोस्टर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।