{"_id":"10277dd7643b6fb5e5524a1338ef4dce","slug":"housing-and-performance-for-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास और शौचालय के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास और शौचालय के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास और शौचालय की मांग को लेकर सोमवार को जुगैल और पटवध के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि शौचालयों तक का आवंटन गरीबों को नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
चोपन ब्लाक के पटवध के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।
महिलाओं का आरोप था कि गांव के गरीब अब भी शौचालय, आवास और सौर ऊर्जा से वंचित हैं। सरकारें खुले में शौच से निजात के लिए तमाम प्रचार कर रही है।
स्वच्छता कार्यक्रम संचालित कर रही है लेकिन फिर भी गरीबों को आखिरकार शौचालय क्यों नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही मीरा देवी का कहना था कि ग्रामीण पूर्व में भी ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी और प्रधान से शौचालय, आवास की मांग कर चुके हैं
लेकिन वे गरीबी से जूझ रहे लोगों को सरकारी योजना का लाभ देने के बजाय उन्हीं को लाभ दे रहे हैं, जिनके पास सारी सुविधाएं मुहैया हैं। प्रदर्शन में गायत्री, मुन्नी देवी, सोनू देवी, शैलजा, रानी देवी, पार्वती, कमला देवी, सुदामा, राजकुमारी, सुनीता, प्रमिला, पूजा देवी, कंचन देवी शामिल रहीं। इनके कुछ ही देर बाद चोपन ब्लाक के ही जुगैल के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने भी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर सरकारी योजना के अब तक के क्रियान्वयन की जांच की मांग उठाई। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर आवास और शौचालय के आवंटन की मांग की। इस दौरान मुन्नी, मुनिया, शांता, देवरजिया, फूल कुमारी, गुलबसिया, मतरानी, रजिया, संता, सुभगिया, शकुंतला मौजूद रहीं।