फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   House fire due to short circuit, household ashes

शार्ट सर्किट से घर मे लगी आग, गृहस्थी खाक

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
House fire due to short circuit, household ashes
कचनरवा के टोला गौरासिंगा गांव में शुक्रवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर गृहस्थी का सामान जल गया। इससे हजारों की क्षति हुई है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला गौरासिंगा निवासी विजय चेरो पुत्र विकू चेरो का कच्चा मकान है। परिवार के लोग खेती करके अपनी आजीविका चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। घटना में घर में रखा सामान व मुर्गी का चारा जलकर राख हो गया। घर से धुआं निकलते देख होली खेल रहे लोग मौके पर पहुंचे। गृह स्वामी के साथ पास पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के मुताबिक आग लगने की घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को देते हुए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed