अनपरा। 1200 मेगावाट की लैंको अनपरा सी परियोजना व एनटीपीसी रिहंद परियोजना में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को विदाई समारोह में बुधवार को सम्मानित किया गया। लैंको अनपरा के संचालन विभाग में कार्यरत वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता तथा लेखा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक मुत्ता रामाराव के सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा जीवन की दूसरी पारी की शुभकामनाएं दी गई।
परियोजना के निदेशक संदीप गोस्वामी व कार्यकारी निदेशक अरुण कपूर ने दोनों अधिकारियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की दूसरी पारी है। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एसडी सिंह, उप महाप्रबंधक एनएन तिवारी, कारखाना प्रबंधक एसके द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत कर्मचारी जवाहर को उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में बुधवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यकारी निदेशक बालाजी आयंगर ने सेवानिवृत कर्मचारी सीएचपी विभाग के जवाहर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक संतोष कुमार विश्वकर्मा ने किया। मुख्य महाप्रबंधक एसी साहू, महाप्रबंधक एस. कृष्णा, एमएम रमेश, एके चट्टोपाध्याय, नंद किशोर व एके पपनेजा आदि मौजूद रहे।