फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Homeless family found home after collapsed home took shelter in public toilet in sonbhadra

पेड़ गिरने से बेघर हुए परिवार को मिला आशियाना: बारिश की वजह से मकान ढहने पर सार्वजनिक शौचालय में ली थी पनाह

Sun, 20 Jun 2021 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Jun 2021 05:47 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के एक परिवार का मकान पेड़ गिरने की वजह से ढह गया था। उन्हें आनन-फानन शौचालय में पनाह लेनी पड़ी थी। अब उन्हें काशीराम शहरी आवास योजना के खाली कमरों में अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था करा दी गई है।

विज्ञापन
Homeless family found home after collapsed home took shelter in public toilet in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 मल्लहिया टोला में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार की रात पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घर मकान गिर गया। जिससे उन्हें एक सार्वजनिक शौचालय में पनाह लेनी पड़ी थी। इसके बाद काशीराम शहरी आवास योजना के खाली कमरों में उनके रहने की व्यवस्था करा दी गई है।

विज्ञापन


मल्लहिया टोला निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र रामलाल राजगीर का काम करता है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से उसके घर पर शुक्रवार की रात नीम का विशाल पेड़ गिर गया, जिससे उसका घर गिर गया। इसी मकान में वह पत्नी, छह पुत्रियों और दो पुत्रों के साथ रहता था।
विज्ञापन


राजेंद्र निषाद की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि पिछले 10-15 साल से हम यहां पर निवास कर रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त आ चुकी है, लेकिन दूसरी किस्त के अभाव में पक्का मकान नहीं बन सका है। इससे वे पुराने घर में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और हवा तेज होने की वजह से घर के सारे सदस्य पास में बने सार्वजनिक शौचालय भवन में भागकर चले गए। नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद की वजह से पहली किस्त पास होने के बावजूद राजेंद्र मकान का निर्माण नहीं करा सका। वर्तमान में काशीराम शहरी आवास योजना के खाली कमरों में अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था करा दी गई है। जब तक उनका प्रधानमंत्री आवास बन नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed