{"_id":"579f943a4f1c1bcc222b92d2","slug":"home-guards-boycott-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों का कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों का कार्य बहिष्कार शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
होमगार्डों का कार्य बहिष्कार शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सूत्री मांगों को लेकर होमगार्डों का सात दिवसीय कार्य बहिष्कार सोमवार से शुरू हो गया। होमगार्डों ने ड्यूटी बहिष्कार कर रायफल जिला कमांडेंट के कार्यालय में जमा करा दिया। राबट्र्सगंज नवीन कृषि मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद बैठक की। इसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।सुबह करीब नौ बजे राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में तैनात होमगार्ड जिला होमगार्ड कार्यालय पहुंचने लगे थे।
दस बजे दफ्तर खुलते ही होमगार्डों ने अपनी रायफल जमा करना शुरू कर दिया। रायफल जमा करने के दौरान कुछ कर्मचारियों एवं होमगार्डों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। यहां से होमगार्डों ने मंडी परिसर पहुंच कर मांगों के समर्थन प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते होमगार्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ मेहता ने कहा कि होमगार्डों को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए।
पुलिस कर्मियों की भांति गार्ड ड्यूटी करते है इसके बावजूद उनको सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि होमगार्डों का उत्पीड़न बंद करते हुए उनकी मांगों को पूर्ण किया जाए। मांगें पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, विनोद, सनोज कुमार पांडेय, नागेंद्र देव पांडेय, बाबूलाल केशरी, विजय कुमार सिंह, पवन, राम प्यारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुद्धी संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक परिसर में सोमवार को दुद्धी ब्लॉक के होमगार्डों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि एक अगस्त से सात अगस्त तक कार्य बहिष्कार एवं विरोध-प्रदर्शन चलता रहेगा। होमगार्ड संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद मौर्या ने कहा कि होमगार्ड प्रदेश में तन मन से ड्यूटी करता है, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक हमारी प्रमुख मांग जैसे सामान्य कार्य, सामान्य वेतन, पूरे वर्ष ड्यूटी, सेवानिवृत्त के बाद पेंशन योजना, होमगार्ड के ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने के बाद मृतक आश्रित को नौकरी व अन्य प्रदेश के भांति सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को तत्काल लागू किया जाए। अपनी मांगों को लेकर एक अगस्त से सात अगस्त तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन का ऐलान किया। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार चौबे, सुमंत कुमार, उमेश यादव, प्रदीप यादव, विजय यादव, राजेश भारती, पीसी धनवंत राम आदि होमगार्ड शामिल रहे।