फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holika will burn at 1478 places

जिले में आज 1478 जगहों पर जलेंगी होलिका

Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Holika will burn at 1478 places
सोनभद्र। जिले में रविवार को 1478 जगहों पर होलिका दहन होगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। संवेदनशील होलिका स्थलों पर सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। शनिवार को भी पुलिस ने सघन कांबिंग की।
विज्ञापन

रविवार को होलिका दहन और सोमवार को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। सबसे अधिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र में होलिका दहन होगा। पुलिस के अनुसारराबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 193, करमा में 84, घोरावल में 201, शाहगंज में 55, पन्नूगंज में 135, रायपुर में 83, मांची में 38, रामपुर बरकोनिया में 40, ओबरा में 32, चोपन मेें 70, कोन में 49, हाथीनाला में 17, जुगैल में 44, दुद्वी में 60, म्योरपुर में 45, विण्ढमगंज में 42, बभनी में 66, बीजपुर में 63, पिपरी में 51 और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 55 जगहों पर होलिका दहन होंगी। शाम से ही होलिका दहन के स्थलों के आसपास पुलिसकर्मी भ्रमण करना शुरू कर देंगे। ताकि कोई भी व्यक्ति अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश करें तो उसे दबोचा जा सकें। इसके अलावा द्वय एएसपी, सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। दमकल कर्मियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि जरूरत पडने पर दमकल कर्मी तत्काल पहुंच जाय।
विज्ञापन

होलिका दहन और होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी कर ली गई है। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। त्यौहार पर नशे का सेवन कर अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दमकल कर्मियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पड़ोसी राज्यों के बार्डरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed