{"_id":"581a28564f1c1bac31437354","slug":"hindu-muslim-working-to-end-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खात्मे को हिंदू-मुस्लिम जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खात्मे को हिंदू-मुस्लिम जुटे
सोनभद्र
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण के खात्मे को हिंदू-मुस्लिम जुटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण से पटे खड़िया बाजार में बुधवार की सुबह रहवासियों ने मजहब की दीवार तोड़कर अनूठे तरीके से इसके खिलाफ आवाज उठाने के अभियान की शुरुआत की। मस्जिद में फातिहा और मंदिर में नारियल तोड़ लोगों का हुजूम सफाई के लिए ..तुम हमें प्रदूषण दोगे तो हम तुम्हें फूल देंगे.. के नारे के साथ उतरा तो कुछ ही देर में हजारों का मजमा लग गया।
सभी राजनीतिक दलों, सर्वसमाज का समर्थन मिलने के बाद लोग इतने उत्साहित हुए कि कोयले के धूल से पटे अनपरा-शक्तिनगर मार्ग और उसकी पटरियां एक किलोमीटर तक चमक गईं।डंपर और अन्य कोयला लदे वाहनों को रोककर चालकों को गुलाब का फूल दिया और दुर्घटना के प्रति सचेत करते हुए निर्धारित गति से चलने की अपील की। तख्तियों पर धूल दोगे, हम फूल देंगे.., धीरे चले सुरक्षित चले आदि स्लोगन लिखे गए थे।
उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल (खड़िया शाखा) ने कार्यक्रम की अगुवाई की। जन सहयोग जागरूकता मंच ने भी बराबर का साथ दिया। संचालन युवा समाजसेवी सन्नी सरण ने किया। प्रदर्शनकारियों ने एनसीएल के सीएमडी को संबोधित ज्ञापन शक्तिनगर एसओ को सौंपा और बाजार क्षेत्र की सड़क- पटरियों पर नियमित सफाई, सड़क किनारे पौधरोपण, ओवरटेक प्रतिबंधित करने, हैवी ब्लास्टिंग के चलते जर्जर हुए बाजार के पुराने मकान-दुकानों के मरम्मत में होने वाली बेजा वसूली बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदीप वर्मा, शिवकुमार सिंह, अनिल सिंह गौतम, रामरतन अग्रवाल, पन्नालाल, राजाराम गुप्ता, देशराज अग्रवाल, संकठा पांडेय ने आयोजन को अभूतपूर्व बताया। प्रधान रविंद्र यादव, बृजबिहारी यादव, मोहन गुप्ता, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।