फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindu jagran manch protest over appeasement

हिंजामं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 27 Jun 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र। Updated Sat, 27 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Hindu jagran manch protest over appeasement
तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और कचहरी तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। चेताया कि सरकार सांप्रदायिकता को बढ़ावा देगी तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन


इसके पूर्व संगठन के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार एक धर्म को निभाने के लिए जो तुष्टिकरण की नीति अपना रही है वह अत्यंत ही निंदनीय है। मुख्यमंत्री जनता से तत्काल माफी मांगें और वहां के कप्तान को तुरंत निलंबित करें।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा और वाहिनी प्रमुख भानू तिवारी ने कहा कि इस तरह की खुली घटना समाज में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती है और देश में शांति भंग करने का प्रयास करने की छूट देती है। जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार आरोपित पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करे अन्यथा इससे यह साबित होगा कि सपा सरकार एक पक्ष की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि देश की कोई भी सरकार ऐसे घटना को अंजाम देकर उस पर सफाई देने का काम करती है तो हिंदू समाज उसे कभी माफ नहीं करेगा। नगर अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने यूपी के मुख्यमंत्री तत्काल इस पर फैसला लेकर कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर सत्यम पांडेय, सुरेश शाह, प्रभात चतुर्वेदी, दिशांत दूबे, बिजेंद्र सिंह गौतम, मनीष पांडेय, नीरज सिंह, राहुल सिंह, सनम सिंह, नवीन ओझा, संदीप सिंह, अर्पित सिंह, अनुराग चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed