फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindalco stays in final

फाइनल में हिण्डाल्को ने मारी बाजी

Thu, 05 Oct 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 05 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Hindalco stays in final
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
विशिष्ट स्टेडियम तियरा में बुधवार को जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डॉ. अनिल मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसमें दस टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच रेणुकूट और हिण्डाल्को के बीच खेला गया। इसमें हिण्डाल्को विजयी हुआ।
विज्ञापन


 
पहला मैच हिण्डाल्को व जय ज्योति इंटर कालेज के बीच खेला गया। इसमें हिण्डाल्को ने 10-1 से जीत हासिल किया। दूसरा मैच हास्टल स्टेडियम तियरा और आजाद क्लब के बीच हुआ। हास्टल टीम ने आजाद को 10-3 से पराजित किया। तीसरा मैच तियरा स्टेडियम व रेणुकूट के बीच हुआ। इसमें रेणुकूट ने टीम ने जीत हासिल किया।
विज्ञापन


 
पहला सेमी फाइनल मैच स्टेडियम और हिण्डाल्को के बीच खेला गया, इसमें हिण्डाल्को ने जीत हासिल किया। दूसरा सेमीफाइनल जय ज्योति इंटर कालेज और रेणुकूट के मध्य हुआ, जिसमें रेणुकूट ने विजय हासिल की। फाइनल मैच के विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। रविदत्त श्रीवास्तव, विकास पांडेय, अनुपमा, प्रीति मिश्रा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed