फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High voltage current from the fire

हाईवोल्टेज करंट से लगी आग

Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
High voltage current from the fire
आग लगी
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोटाश गांव में शनिवार की रात दो तारों के आपस में छू जाने से लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करेंट उतर आया। इससे एक व्यक्ति के घर में आग लग गई। घटना में एक लाख 30 हजार रुपये नकद समेत लाखों के जेवरात और सामान जल गए। कई अन्य लोगों के घरों के इलेक्ट्रिक सामान भी जल गए। रविवार की सुबह लोगों को मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कोटाश गांव से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार की रात इस लाइन का करेंट लोगों के घरों में उतर आया। इससे हुई शार्टसर्किट से सूर्यपाल सिंह के घर के एक कमरे में आग लग गई। इसकी उन्हें या उनके परिवार वालों को खबर तक नहीं लगी। वजह कि घर के लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। इस दौरान लगी आग से लाखों की क्षति हुई।
विज्ञापन

सूर्यपाल के मुताबिक जिस कमरे में आग लगी उसी में जेवर, नकदी और घर के जरूरी सामान रखे हुए थे।

उनके मुताबिक आग लगने से एक लाख 30 हजार रुपये नकद, आलमारी, टीवी, फ्रिज, गहना जल गया। उनके मुताबिक करीब पांच लाख की क्षति हुई है। उधर घरों में करेंट उतरने से वंशी चौहान, बचऊ यादव, प्रेमनाथ दूबे, बाबूलाल यादव के घर का भी टीवी, फ्रिज पंखा जल गया। ग्रामीणों का   कहना था कि गांव में अक्सर हाईवोल्टेज करेंट घरों में उतर आता है, जिससे विभिन्न तरह के उपकरण खराब हो जाते हैं और काफी क्षति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग के कर्मचारियों को कई बार इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिससे लोगों को आए दिन क्षति होती है। यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो दूसरी बड़ी घटना भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed