{"_id":"600834738ebc3e2ef0280fa5","slug":"high-court-s-jurisdiction-will-be-given-to-district-courts-soon-justice-arun-sonbhadra-news-vns5701586168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला न्यायालयों को मिले हाईकोर्ट का क्षेत्राधिकार तो शीघ्र मिलेगा न्याय: अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला न्यायालयों को मिले हाईकोर्ट का क्षेत्राधिकार तो शीघ्र मिलेगा न्याय: अरुण
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन प्रांगण में बुधवार को आयोजित सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी को शपथ दिलाई गई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों को शपथ दिलाई। अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि हाईकोर्ट का क्षेत्राधिकार जिला न्यायालयों को मिले तो गरीबों को जल्द न्याय मिलेगी।
सोनभद्र जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कहा कि न्यायालयों में मुकदमों का भार बढ़ रहा है। अगर मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तो काफी हद तक पेंडेंसी की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए ग्राम न्यायालय, विधिक साक्षरता शिविर आदि की जरूरत है। इसमें बार एसोसिएशन को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्य करने की जरूरत है, क्योंकि हड़ताल से कार्य प्रभावित होता है और वादकारियों को हानि पहुंचती है। विशिष्ट अतिथि यूपी बार काउंसिल के सदस्य राकेश पाठक ने कहा कि अधिवक्ता हित में हमेशा कार्य करने का प्रयास रहता है। पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता राजनारायण सिंह, मार्तंड प्रसाद मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, एसडीएम सदर डॉक्टर केएस पांडेय, नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने की। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामचन्द्र मिश्रा ने किया। एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा, एडीजे प्रथम अशोक कुमार, एडीजे द्वितीय नेत्रपाल सिंह, एडीजे पॉक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव, एडीजे एससी/एसटी एक्ट संतोष कुमार गौतम, सिविल जज सीनियर डिवीजन एसपी मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रेमनाथ चौबे, भोला सिंह यादव, प्रभाकर राम पाठक, गजेंद्रनाथ दीक्षित आदि मौजूद थे।
जिला न्यायालय का निर्माण होगा शीघ्र: जिला जज
सोनभद्र। विशिष्ट अतिथि जिला जज रजत सिंह जैन ने कहा कि लंबे अरसे से जिला न्यायालय निर्माण की मांग चली आ रही है। अब वह मांग पूर्ण होने में देर नहीं लगेगी, क्योंकि भूमि मिल गई है एवं धन भी आवंटित हो गया है। इसकी वजह से शीघ्र जिला न्यायालय का नवीन भवन का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ओबरा में भी न्यायालय निर्माण के लिए धनराशि मिल गई है। जिससे उम्मीद है कि फरवरी से निर्माण शुरू हो जाएगा और रिक्त चल रही एडीजे कोर्ट चालू होगी। दुद्धी में भी जमीन देखी गई है, शीघ्र ही भूमि का अधिग्रहण हो जाएगा और जेएम न्यायालय की भी स्थापना होगी। घोरावल में भी शीघ्र ही ग्रामीण न्यायालय खुलेगी।
विज्ञापन
इन्हें दिलाई गई शपथ, मिला प्रमाणपत्र
सोनभद्र। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानिंद त्रिपाठी, महामंत्री सत्यदेव पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अरुण कुमार सिंघल व नसीम अहमद, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे जितेंद्र बहादुर सिंह व राजेश कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय गीता देवी, संयुक्त सचिव प्रकाशन दिलीप कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव प्रशासन अश्वनी कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ परवेज अख्तर खां, पवन कुमार शर्मा, गोविंद प्रसाद मिश्र, अखिलेश कुमार मिश्र, दिनेश धर दुबे व सुनील कुमार और कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ अनिल कुमार पांडेय, आशुतोष पाठक, गिरजा शंकर दुबे, चंद्रभूषण प्रताप सिंह, रमाशंकर चौधरी व ओम चतुर्वेदी को शपथ दिलाया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाणपत्र दिया।

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाते डिप्टी च?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अध?- फोटो : SONBHADRA