फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   helth

खून की कमी से गर्भवती महिलाओं की बिगड़ रही सेहत

Mon, 23 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
helth
सोनभद्र। जिले में खून की कमी से गर्भवती महिलाओं की सेहत बिगड़ रही है। अत्यधिक खून कमी के चलते प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दम भी तोड़ देते हैं। अगस्त में करीब 24665 महिलाएं गर्भवती मिलीं। 3250 महिलाओं में खून की कमी पाई गई है, इनमें से लगभग 1010 महिलाओं में सात ग्राम से कम खून मिला, इस नाते अक्सर उनकी तबीयत खराब रहती है। चिकित्सकों की मानें तो जरूरत के अनुसार महिलाएं पौष्टिक आहार का सेवन नहीं कर रही हैं, इस नाते खून की कमी है।
विज्ञापन

प्रत्येक माह एएनएम और आशा बहुएं गर्भवती महिलाओं के चिन्हित कर उन्हें जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराती है, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे, लेकिन नक्सल-दुरुह क्षेत्र की अधिकांश गर्भवती महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अगस्त माह में सदर, घोरावल, नगवां, चतरा, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में कर्मियों ने करीब 24665 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया है। जांच करने पर 3250 महिलाओं में खून कम मिला, इनमें लगभग 1010 महिलाओं में सात ग्राम से भी कम खून मिला जो उनके लिए किसी खतरे से कम नहीं है। खून की कमी से दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इस तरह से अक्सर राजकीय और प्राइवेट अस्पतालों में घटनाएं घटित होती रहती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ. एसपी सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आयरन की दवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा आशा और एएनएम समय-समय पर महिलाओं को नजदीकी अस्पताल मेें ले जाकर उनका चेकअप करा कर इलाज कराती हैं। महिलाओं से पौष्टिक आहार का सेवन करने की अपील की है। कहा कि अगर किसी भी महिला की तबीयत खराब हो तो तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल जाकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed