फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Helmets must better late than never

दुर्घटना से देर भली हेलमेट बहुत जरूरी

Mon, 21 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 21 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Helmets must better late than never
दुर्घटना से देर भली हेलमेट बहुत जरूरी
चुर्क पुलिस लाइन में रविवार को जिला संभागीय परिवहन प्रशासन की ओर से डीएवी स्कूल राबर्ट्सगंज के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल असंख्य लोगों की स्मृति में जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। दुर्घटना से देर भली, ना समझो मजबूरी, हेलमेट अति जरूरी नारेबाजी के साथ एसपी लल्लन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों की साइकल यात्रा और पदयात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी लल्लन सिंह ने बच्चों व उपस्थित जनसमूह को यातायात के नियमों का पालन करने एवं सड़क पर स्वयं व अन्य को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ये तभी संभव है
विज्ञापन


जब हम समय से पहले यात्रा प्रारंभ करें और सुरक्षा के सभी मानकों का ईमानदारी से पालन करें। एआरटीओ अवधेश कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन निहायत जरूरी है। स्कूली बच्चों के जरिए इसका पालन बखूबी कराया जा सकता है, क्योंकि जब बच्चा पढ़ाई के दौरान ही यातायात के नियमों के बारे में जानेगा तभी उसका पालन खुद करेगा और अन्य लोगों को भी पालन करने के लिए कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सफेद टी-शर्ट और टोपी लगाए स्कूली बच्चों के साथ एसपी सिंह, बृजेश यादव, अरुन कुमार राय, डीएवी के प्रधानाचार्य राजकुमार कदम से कदम मिलाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। अंत में बच्चों को लंच पैकेट भी दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक हरिकेश यादव ने किया। इस मौके पर मनोरंजन शर्मा, सुनील कुमार, शाही नूर, विकास व मन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed