फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hello police, women are being harassed complaint made by posting on x

Sonbhadra News: हैलो पुलिस, महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी, एक्स पर पोस्ट कर की गई शिकायत, जांच जारी

Sun, 08 Jun 2025 11:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:50 PM IST
सार

एक्स पर पोस्ट करके छेड़खानी पर आवश्यक कदम उठाने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि उनके गांव की महिलाएं शनिवार की शाम को कम्हरियां रोड पर उतरीं।  पास की पुलिया पर बैठे तीन लोग अभद्र टिप्पणी करने लगे।

विज्ञापन
Hello police, women are being harassed complaint made by posting on x
फोन कॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हैलो सोनभद्र पुलिस, छेड़खानी की शिकायत पर आवश्यक कदम उठाएं, देखें कि क्या विजय नाम का व्यक्ति लोकल गिरोह चला रहा है। एक्स पर इस पोस्ट ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। समाजवादी प्रहरी नामक आईडी से इसे पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


एक्स के इस हैंडल के दस हजार से अधिक फाॅलोवर हैं। उसमें एक पीड़ित के वाट्सएप चैट को पोस्ट किया गया है, जिसमें सोनभद्र पुलिस, डीएम,आईजी रेंज वाराणसी और यूपी पुलिस को टैग किया गया है। पीड़ित के शिकायत का स्क्रीनशॉट भी संलग्न है। खुद को घाेरावल थाना क्षेत्र के करीबरांव निवासी बताने वाले व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि उनके गांव की औरतें शनिवार की शाम को कम्हरियां रोड पर उतरीं। वह पैदल घर आ रही थी। पास की पुलिया पर बैठे तीन लोग अभद्र टिप्पणी करने लगे। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। स्थानीय महिलाओं के साथ रोजाना अभद्रता हो रही है। पूर्व में एसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कृत्यों ने अनुसूचित समाज के लोग लाचार हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी की ओर से घोरावल कोतवाल राम स्वरूप वर्मा को संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed