{"_id":"66d8dd6653a374e9b804f6e4","slug":"heavy-jam-on-the-highway-for-12-hours-and-15-km-bullock-cart-driven-trucks-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117506-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवे पर 12 घंटे 15 किमी तक भीषण जाम, बैलगाड़ी की चले ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवे पर 12 घंटे 15 किमी तक भीषण जाम, बैलगाड़ी की चले ट्रक
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के पुल से तुर्रा चौराहे के बीच में तीन अलग-अलग स्थानों पर भारी वाहनों के खराब होने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सुबह चार बजे से शुरू हुआ जाम पूरे दिन जारी रहा।
जाम से करीब 15 किमी तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन बैलगाड़ी की तरह धीरे-धीरे चलते रहे। बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके। छुट्टी के बाद भी बच्चाें को पैदल ही घर जाना पड़ा।
अनपरा की ओर से कोयला व राख लेकर आ रहे तीन वाहन तुर्रा चौराहे से रिहंद पुल के बीच एक-एक कर खराब हो गए। बीच सड़क वाहन खड़े होने से सिंगल लेन पर आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते जाम रेणुकूट के मुर्धवा मोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन
एक-एक कर वाहन गुजरते रहे। इस बीच छोटे वाहनों के जल्द निकलने की कोशिश में दूसरे वाहन भी जाम में फंसते गए। सूचना पाकर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक रास्ता खाली कराती तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी।
वाहन सड़क पर रेंगते रहे। अनपरा, डिबुलगंज की ओर से आने वाले श्रमिक जाम के कारण समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक जाम का असर बना रहा। पुलिस जाम छुड़ाने के लिए जूझती रही।
बता दें कि रीवा-रांची मार्ग पर हाथीनाला से अनपरा के बीच तक सड़क सिंगल है। पहाड़ी रास्ते पर कई खतरनाक मोड़ हैं। परियोजनाओं से ओवरलोड कोयला व राख लेकर आने वाले वाहन इस रास्ते पर अक्सर खराब हो जाते हैं, जिसके बाद लगने वाला जाम भयानक रूप ले लेता है।
सड़क को फोरलेन करने की प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही है। सर्वे का कार्य हो चुका है। कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है, मगर काम शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा हर रोज राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।