फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hearing of claims of forest rights leases held in Chaupal

चौपाल में हुई वनाधिकार पट्टों के दावों की सुनवाई

Fri, 06 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hearing of claims of forest rights leases held in Chaupal
बभनी के डूमरहर गांव में स्थलीय सत्यापन करते विधायक व विभाग के अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
बभनी के डुमरहर गांव में शुक्रवार को राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विधायक रामदुलार गोंड ने चौपाल लगाकर लोगों को पट्टा देने पर मंथन किया। उन्होंने ज्यादातर फाइलों को निस्तारित कर ग्रामीणों को पट्टा देने की बात कही।
विज्ञापन

बभनी विकास खंड की डुमरहर गांव में धारा 20 की जमीनों पर काबिज लोगों को भौमिक अधिकार देने को लेकर शुक्रवार को विधायक रामदुलार सिंह की अगुवाई चौपाल लगाई गई। डुमरहर गांव में प्रजापति गोंड के घर के समीप आम के पेड़ के नीचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, एसडीओ डॉ. उमेश तिवारी और समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने विधायक के साथ अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश सहसंगठन मंत्री आनंद की अगुवाई में फाइलों को निस्तारित करने का काम किया गया। इस दौरान लेखपाल और वन दरोगा ने फाइलों में आ रही समस्याओं की जानकारी दी। एसडीएम और एसडीओ ने समस्याओं का समाधान करते हुए प्राप्त दावों के सापेक्ष 4696 गाटों में से 2500 गाटों के निस्तारण की बात कही। उन्होंने कहा कि जितनी फाइलें निस्तारित हो रही हैं, उन्हें उपखंड स्तरीय समिति पर भेज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे लोगों को भविष्य में पट्टा दिए जाने के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार हो सके।
विज्ञापन

वनाधिकार समिति के अध्यक्ष रामजग ने भी समिति और अपने स्तर से हुए कार्यों की फाइलें सभी के सामने रखी। वन एवं राजस्व विभाग के लेखपालों द्वारा उसका सत्यापन कर पूर्ण करने की बात कही गई। शनिवार को सेवाकुंज आश्रम चपकी में शिविर लगाकर निस्तारित दावों को उपखंड स्तरीय समिति पर भेजे जाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि 27 गांवों में जहां दावों का निस्तारण कर दिया गया है, ऐसे गांव की फाइलों को कल पूर्ण कर आगे बढ़ाया जाए। इसके बाद प्रजापति गोंड के 21 गाटों का सत्यापन भी किया गया। विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह से जोत कोड़ वाले नंबरों को नहीं छोड़ना है। कहा सभी का निस्तारण कर देना है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों से आदिवासी टकटकी लगाकर अपने जमीन पर अधिकार के लिए इंतजार कर रहा है। सेवाकुंज आश्रम के सीताराम, बबई सिंह मरकाम, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, बीडीओ रवि कुमार, वन दरोगा थेगुराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न विभागों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed