{"_id":"659598ed48313ba8c90802ca","slug":"health-of-68-roads-will-improve-in-sonanchal-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-7844-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनांचल में 39.41 करोड़ से 68 मार्गों की सुधरेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनांचल में 39.41 करोड़ से 68 मार्गों की सुधरेगी सेहत
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल में लंबे समय से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुके 68 मार्गों की मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से कार्ययोजना तैयार की गई है। लगभग 237 किलोमीटर लंबे इन मार्गों के मरम्मत एवं नवीनीकरण पर लगभग 39.41 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसमें एमडीआर की एक, ओडीआर की पांच सड़कें तथा 62 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य होने से जिले के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ईकाई के अधिकारियों के मुताबिक दुद्धी विधानसभा अंतर्गत प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर) मुर्धवा, म्योरपुर बभनी, चपकी, बीजपुर मार्ग संख्या-77 का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराया जाना है। इस पर कुल करीब 259 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसी तरह से अन्य जिला मार्ग डिबुलगंज (बीएस रोड)जोगेंद्रा मार्ग, दुद्धी से दुद्धी रेलवे स्टेशन मार्ग, एमएमबीसीबी मार्ग के किमी 17 से छत्तीसगढ़ बार्डर तक वाया लीलासी कुदरी धनखोर सागोबांध मनरूटोला संपर्क मार्ग, एमएमबीसीबी मार्ग के किमी 44 से छत्तीसगढ़ बार्डर तक वाया चपकी बचरा भवर नवाटोला शीशटोला संपर्क मार्ग तथा म्योरपुर रेलवे स्टेशन से कटौली दुम्हान संपर्क मार्ग का मरम्मत कराया जाएगा। इस तरह से अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) की पांच सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण पर कुल 1763.45 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र गुलालझरिया से महुअरिया मार्ग, घघिया पश्चिम बस्ती, म्योरपुर लीलासी से खैरटिया संपर्क मार्ग, घघरी से डूभा सहित कुल 62 ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस तरह से कुल 68 मार्गों पर करीब 237 किलोमीटर मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। इस पर 3941 लाख रुपये खर्च होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की तरफ से कार्ययोजना बनाते हुए शासन में प्रस्ताव के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलने के साथ ही सड़कों का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना लखनऊ मुख्यालय प्रेषित कर दी गई है। जिसकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्य शुरू कराया जाएगा। - अनिल कुमार राकेश, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।