{"_id":"5e78e1f58ebc3e76a002d553","slug":"health-department-team-investigated-32-people-from-outside-sonbhadra-news-vns517303632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए 32 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए 32 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
विज्ञापन
Health department team investigated 32 people from outside
घोरावल। कोरोना संकट के मद्देनजर बड़े शहरों से आए लोगों को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क है।प्रशासन को जैसे ही बाहर से आए लोगों की सूचना मिल रही है, स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनकी जांच कराई जा रही है और उन्हें 14 दिनों तक एकांतवास में रहने और अन्य हिदायतें दी जा रही हैं।
सोमवार को घोरावल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बाहर से आए लोगों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्नाप्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम तत्काल ओड़हथा व विसुंधरी पहुंची।ओड़हथा, विसुंधरी,विसुंधरी समेत करीब आधे दर्जन गांवों में 25 ऐसे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जो लोग बाहर से आए थे।इन लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई लक्षण नही मिला।डॉक्टर ने इन सभी को जरूरी दवाएं दी और उन लोगों को व उनके संपर्क में आए लोगों को 14 दिनों तक एकांतवास व अन्य जरूरी हिदायतें दी और कड़ाई के साथ उसका पालन करने के लिए कहा गया।इसी तरह रविवार को दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आए 7 लोगों का सीएचसी में परीक्षण किया गया।परीक्षण में उन्हें कुछ नही मिला, लेकिन तिलौलीकला निवासी एक व्यक्ति को सर्दी जुकाम मिला।डॉक्टर ने सभी को आवश्यक हिदायत और दवा देकर घर भेज दिया गया।बताया गया कि ये लोग बाहर से आए थे।
एसडीएम प्रकाशचंद्र एवं तहसीलदार विकास पांडे ने सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्नाप्रसाद से जानकारी ली।इस सम्बंध में डॉ मुन्नाप्रसाद ने बताया कि पिछले दो दिनों में बाहर से आए करीब 15 लोगों की जांच की गई। सभी की तबियत ठीक थी।सिर्फ एक को सामान्य सर्दी जुकाम था।सभी को दवा और जरूरी हिदायतें देकर 14 दिनों तक एकांतवास में रहने के लिए कहा गया है।