फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health department is preparing to deal with the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य महकमा

Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Health department is preparing to deal with the third wave of Corona
सोनभद्र। जिले में कोरोना महामारी को रोकने के लिए पीएचसी मधुपुर और म्योरपुर में कोविड अस्पताल बनेगा। जिले में संक्रमण रोकने के लिए स्वस्थ्य विभाग ने निगरानी समितियों से स्क्रीनिंग करा रही है। कोविड टेस्टिंग अभियान के तहत 745 निगरानी समितियां घर-घर जा कर स्क्रीनिंग कर रही है। लक्षणयुक्त लोगों के बारे में आरआरटी को सूचना देकर उनका एंटीजन टेस्ट करवा रही है। निगरानी समितियों को इंटीग्रेडेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई जा रही है। पीएचसी मधुपुर और म्योपुर को भी कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण का चेन तोडने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम को कोविड मरीजों के लिए मेडिकल किट वितरण की निगरानी कराने, टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था और सुदृढ़ करने पर बल, सभी जीवनरक्षक चिकित्सकीय उपकरण क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। शासन से रेमडेसिविर सहित जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। जिले में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने निजी एंबुलेंस के लिए रेट निर्धारित किया है। एम्बुलेंस की दरें दूरी के आधार पर तय कर प्रभावी ढंग से लागू कराई जा रही है। कंटेनमेण्ट जोन के प्राविधानों को सख्ती से लागू करते हुए डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम को और सुदृढ़ किया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में जरूरत केअनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में कोरोना की लहर तेज होने के दृष्टिगत पीएचसी म्योरपुर और मधुपुर को कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने पर इलाज किया जा सकें। गांवों में कोविड टेस्टिंग अभियान के तहत 745 निगरानी समितियां घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है और लक्षणयुक्त लोगों का एन्टीजन टेस्ट भी करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed