फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He is not getting married himself, threatens to kill himself if he marries someone else

Sonebhadra News: खुद नहीं कर रहा शादी, दूसरे से करने पर जान देने की धमकी

Fri, 13 Jun 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
He is not getting married himself, threatens to kill himself if he marries someone else
सोनभद्र। राॅबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर युवती से शादी का वादा करके मुकरने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, युवती की दूसरी जगह शादी तय करने पर युवक जहर खाने की धमकी दे रहा है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मधुपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने युवक पर आरोप लगाए हैं। बताया कि उनके बेटी की उम्र करीब 21 वर्ष है। वह लोहरा निवासी धीरज चौहान से दो-तीन साल से प्रेम करती थी। दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोप है कि धीरज ने युवती से शादी करने के लिए कहा था, मगर बाद में मुकर गया। जब वह अपनी बेटी की शादी कहीं और तय करती है तो धीरज जहर खाकर जान देने की धमकी देता है। जब उसे शादी के लिए बुलाया जाता है तो वह इसके लिए भी तैयार नहीं है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed