फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   har samudaay ko saath lekar chalatee hai sapa

हर समुदाय को साथ लेकर चलती है सपा

Sat, 09 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
har samudaay ko saath lekar chalatee hai sapa
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव व संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यासजी गौड़ रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर समुदाय को साथ लेकर चलने का काम करती है। जब जब यूपी में सपा सरकार बनती है तो हर वर्ग का विकास किया जाता है। पार्टी मुखियाअखिलेश यादव ने किसानों, आदिवासियों, व्यापारियों, नौजवानों एवं युवाओं के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उसे जनता याद कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा हमेशा सभी वर्गों के लिए विकास की योजनाएं चलाकर उनका विकास करने का काम किया है। पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे एवं जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि जब जब केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तब-तब किसानों नौजवानों व्यापारियों एवं आदिवासियों का शोषण किया जाता है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, राजेश गौड़, संजय यादव, अनिल कुमार यादव, हिदायत उल्ला खां, त्रिवेणी खरवार, अशोक पटेल, अरविंद गौड़,परमेश्वर यादव, शंभू गौड़, निर्मल चेरो, रामप्यारे सिंह पटेल, राम सेवक यादव ,अनिल प्रधान, सुरेश मौर्या, अजीत मौर्य, संतोष यादव, सूरज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed