फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Half an hour's heavy rain gave relief from the heat

Sonebhadra News: आधे घंटे की तेज बारिश ने दी गर्मी से राहत

Fri, 05 Jul 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Half an hour's heavy rain gave relief from the heat
सोनभद्र। सुबह उमस और हल्की धूप के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश नगर के कई इलाकों में सड़क पर पानी लगने से परेशानी भी बढ़ी है। खास तौर से उन इलाकों में राहगीर परेशान दिखे, जहां पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल थे। दस बजे के बाद हल्की धूप हुई तो उमस में वृद्धि हुई। इसके बाद से बादलों की आवाजाही बनी रही। करीब तीन बजे के बाद अचानक मौसम बदला। छाए काले बादलों ने करीब आधे घंटे तक तेज बारिश की। इससे गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की। नगर में कोतवाली गेट से बढ़ाैली चौक होते हुए उरमौरा तक सड़क को हाल ही में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। बारिश के बाद इस पर जगह-जगह पानी लगने और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हुआ है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बनी रही। अंबेडकरनगर, नई बस्ती, विकासनगर के भी कई मोहल्लों में सड़क पर पानी लगने से राहगीर गिरते-पड़ते आवागमन को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed