{"_id":"5801185b4f1c1bf62d28f8ef","slug":"haiwa-entered-houses-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसा हाइवा,नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसा हाइवा,नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज में नेशनल हाइवे के किनार मकान में घुसा हाइवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में गुरुवार की आधी रात एक हाइवा अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक क्लिनिक, दूकान को तोड़ते हुए मकान में घुस गई। इसकी चपेट में आकर गृहस्वामी सहित नौ घायल हो गए। घायलों में तीन मासूम भी हैं। एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब अनपरा की तरफ से एक हाइवा रेणुकूट जा रही थी। जैसे ही डिबुलगंज अस्पताल मोड़ के आगे पहुंची, अनियंत्रित होकर डा. राजनाथ सिंह के क्लिनिक और शंभू साहनी की दुकान को तोड़ते हुए, शंभू के दुकान में घुस गई। हाइवा के धक्के से घर में सो रहे शंभू और उनके परिवार के लोगों पर दिवाल भरभराकर गिर पड़ी। इससे शंभू (58), उनकी पत्नी चंद्रमणि (55), पुत्री वनदेवी (35), निशा (22), पूजा (15), वनदेवी का छह वर्षीय पुत्र दीपक, चार वर्षीय पुत्र वीरेश, निशा का डेढ़ वर्षीय पुत्र रामबाबू घायल हो गए।
महज एक फीट की दूरी ने सभी की जान बचा ली। खबर पाकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसओ जेके सिंह ने मलबा हटवाने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पूजा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए लोग सड़क पर उतर आए, इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।