{"_id":"c92946c23d11fb5454a86b8f73d8f4c8","slug":"haile-roadways-buses-or-wheels-not-the-banks-open-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के न पहिए हिले, न बैंकों के खुले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के न पहिए हिले, न बैंकों के खुले ताले
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड यूनियनों की तरफ से मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल का असर जिले में खासा दिखा। इस दौरान हड़ताल के चलते जहां बैंकों में ताले लटके रहे। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हड़ताल के चलते बुधवार को जिले में करोड़ों रुपये के लेनदेन का कार्य प्रभावित रहा। बैंककर्मियों और रोडवेज कर्मियों ने संस्थान परिसरों में हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया और लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग उठाई।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को हुई हड़ताल से बैंक, दूरसंचार विभाग, डाकघरों, रोडवेज के साथ ही अन्य विभिन्न संस्थानों में कामकाज पूरी तरह से बाधित रहा। जिला मुख्यालय पर ज्यादातर बैंकों में ताला लटका मिला। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले अधिकारियों ने बैंक परिसर के सामने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दूरसंचार विभाग कर्मियों ने भी हड़ताल के समर्थन में राबट्र्सगंज बीएसएनएल कार्यालय पर धरना दिया और सभा की।
उधर, सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के आह्वान पर देश के 10 ट्रेड यूनियन्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर बाइक जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। कचहरी और रोडवेज बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान यूपीएमएसआरए की राबट्र्सगंज इकाई के सचिव अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया तो सरकार को उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी संगठनों की बीडीआईईए एवं फेडरेशन के आह्वान पर शाखा कार्यालय राबर्ट्सगंज के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उधर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने भी हड़ताल के समर्थन में राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और सरकार के मजदूर विरोधी नीति के विरोध में नारेबाजी की। द्द्धी प्रतिनिधि के अनुसार, भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने श्रमिक संगठनों की हड़ताल के समर्थन में बुधवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान वीगन राम गोड़, शिव कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।