फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gurupoornima

श्रीगुरु के चरणों में शीश झुका मांगा आशीर्वाद

Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gurupoornima
गुरुपूर्णिमा पर सत्संग करते गुरु

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को चार बजे भोर से ही जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज समेत जिले के अलावा पड़ोसी जिलों में भक्तों ने आश्रमों में पहुंच कर गुरु की पूजा-अर्चना की और उनसे आशीर्वाद लिया। आश्रमों में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


 मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले से पहुंचे भक्तों ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन कर कृतार्थ हुए। स्वामीजी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूजा के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो किसी भी तरह का ज्ञान देने वाला गुरु कहलाता है, लेकिन तंत्र-मंत्र- आध्यात्म का ज्ञान देने वाले सद्गुरु होता है।  जिनकी प्राप्ति पिछले जन्मों के कर्मों से ही होती है। उरमौरा स्थित मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम पर सद्गुरुदेव सतपालजी महाराज के परम शिष्य महात्मा हरिध्यानानंदजी के सानिध्य में गुरु पूजा का पावन पर्व मनाया गया।
विज्ञापन



चुर्क स्थित दयानंद सरस्वती योग विद्यालय में स्वामी सत्यानंद ने गुरु की महिमा का बखान किया। राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित एसबीए सभागार में रविवार को पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव की प्रतिमा के सामने पतंजलि योगपीठ के मंडल प्रभारी पीके विश्वास एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभू नारायण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु को पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। योग शिक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी, राम बाबू राय, अनिता गुप्ता, सुनील कुमार चौबे आदि ने गुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गुरु जी को नमन किया। दुद्धी: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में गुरुपूजन का कार्यक्रम महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओबरा जिला के संघ चालक डॉ. राजकिशोर सिंह, सह संघचालक श्यामजी सिंह, विभाग संपर्क प्रमुख रविंद्र जायसवाल, दुद्धी खंड कार्यवाहक बालेश्वर प्रसाद चौरसिया, कृष्णदेव, अनिल तिवारी, शाखा कार्यवाहक श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे। उधर गायत्री परिवार प्रज्ञा मण्डल के तत्वाधान में यज्ञ, हवन एवं द्वीप यज्ञ का कार्यक्रम दुद्धी सहित ग्राम बीड  एवं कलकलीबहरा के मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। डॉ. राजकुमार, मुन्नीलाल, उदय कुशवाहा, रामख्याल, भगवान दास एवं प्रज्ञा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहे।


विण्ढमगंज : गायत्री परिवार की ओर से रघुबर केशरी लॉज में गुरु पूर्णिमा पर प: श्रीराम शर्मा के चित्र के सामने हवन-पूजन करके गुरु के महिमा पर विचार किया गया। रामदास कुशवाहा, हुलास, सीवी सिंह, नंदकिशोर, अमित, बजघु, बैजनाथ, मुरारी आदि मौजूद रहे।


ओबरा: गायत्री शक्तिपीठ ओबरा में गुरु पूर्णिमा पर प्रात: सात बजे देव पूजन के बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ।  अन्नप्राशन एवं जन्मदिवस संस्कार भी कराए गए। यज्ञ के उपरान्त विशेष युग संगीत का आयोजन हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश यादव एवं ईओ टीएन चौबे, बीएन शर्मा, अमरेश चन्द्र पांडेय, संतोष दुबे, प्रमोद शुक्ल, अरुण शर्मा, मोतीलाल यादव, रामपोष सिंह, अतुलेश, संतोष शर्मा, रामप्यारे सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शुक्ल ने किया।


रेणुकूट: पिपरी स्थित अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में भक्तों ने वाराणसी से पधारे गुरु ब्रह्मचारी ज्ञान चैतन्य एवं पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय का पूजन किया। चिकित्सक डॉ. आनंद पटेल ने आश्रम परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। कोलकाता से पधारे नरेश जैन, संजीव सोनकर, उत्तम सोनकर, विक्रम सोनकर, संतोष कुमार शर्मा, सुनील मेहरा, विक्रम बत्रा, नंदकिशोर पवार, कृष्ण आधार, अनिल पांडेय, सुशील पांडेय, उमेश पांडेय, आदर्श पांडेय, शैलेंद्र, राकेश, भीम आदि मौजूद रहे। उधर क्षेत्र के खाड़पाथर में स्थित क्रिया कुटी आश्रम परिसर में परम पूज्य संत श्री प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में गुरु-शिष्य का  पावन पर्व मनाया गया।



म्योरपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि अपने गुरु की वंदना करने का शुभ दिवस है। भगवा ध्वज को ही गुरु मानकर संघ इसकी पूजा करता है। ब्रह्मदेव तिवारी, विनय जायसवाल, अभय कुमार, रवि कुमार, सुनील अग्रहरि, गौरीशंकर सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। वैनी : स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरु पूजन उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed