फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guru Gobind Singh fanfare celebrating Lights

गुरु गोविंद सिंह का धूमधाम से मना प्रकाशोत्सव

Wed, 20 Jan 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh fanfare celebrating Lights
राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर शबद कीर्तन करते रागी जत्था। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर में बुधवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा को फूल माला व झालर बत्ती से आकर्षक ढंग से सजाया गया। 18 तारीख को शुरू हुए अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद भाई हरमीत सिंह, दया सिंह ने भजन कीर्तन प्रारंभ किया। पीडीडीयू नगर से आए सरदार सुरेंद्र सिंह और संतोष पाठक ने शबद कीर्तन का गायन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म सन 1666 में पटना साहिब में हुआ था। गुरु साहब ने पथ भ्रष्ट जनता को सही मार्ग दिखाने के लिए, धर्म, जाति, देश भाषा के कारण उत्पन्न विभिन्नता समाप्त कर एकता स्थापित करने की बात कही। नौ वर्ष की अवस्था में ही हिंदू धर्म की रक्षा के लिए पिता गुरुतेग बहादुर जी को शहीदी देने के लिए दिल्ली भेजा। अछूत और दलित वर्ग के स्वाभिमान को बढ़ाया। समय की चुनौती को स्वीकार किया। उन्होंने पंगत व संगत की रीति को चलाकर जन साधारण को एकता में पिरो दिया। गुरुजी ने न केवल अपने प्राण न्यौछावर किए बल्कि अपने चारों पुत्रों को भी धर्म पर कुर्बान कर दिया और यह कहा चार मूये तो क्या भया जीवत कई हजार। कार्यक्रम की समाप्ति हुई व लंगर लोगों ने ग्रहण किया। इस मौके पर रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, अजीत सिंह, दया सिंह, मनजीत सिंह, तजिन्दर सिंह, बलकार सिंह, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, रवि सिंह, अमन, अरजन सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

दुद्धी के शिवाला मंदिर स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही सिख समुदाय के लोगों ने भजन कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के अजीत सिंह, आलोक अग्रहरि, कन्हैया अग्रहरि, अक्षयबर नाथ, विरेंद्र कुमार आदि कमेटी के सदस्यों ने प्रसाद के रूप में चना, हलवा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चोपन में मुगलसराय से आये रागीजत्था सतपाल सिंह व साथियों ने सुबह शबद कीर्तन किया। तत्पश्चात लंगर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अली, समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अग्रवाल, सरदार महताब सिंह, सतनाम सिंह, सरदार कवलजीत सिंह, सरदार बीरा सिंह, मोना सर, विवेक यादव, अजीत सिंह प्रधान, दीपक सिंह, प्रेम सिंह, जसमेर सिंह, हरदयाल सिंह, जितेंद्र सिंह प्लाहा, अमित सिंह, छात्र नेता हरज्योत सिंह मोंगा, भूपेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, राजेश अग्रहरि, गोपाल सूद, अजय भाटिया आदि रहे।

राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव में उपथित महिलाएं।

राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव में उपथित महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA

दुद्धी क्षेत्र के खजूरी स्थित शिव मंदिर परिसर में भागवत कथा में प्रवचन करते अयोध्या के इंद्र भूष?

दुद्धी क्षेत्र के खजूरी स्थित शिव मंदिर परिसर में भागवत कथा में प्रवचन करते अयोध्या के इंद्र भूष?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed