{"_id":"fe7f5b3448fb778ac0ae0273fd457258","slug":"gujarati-chhattisgarhi-folk-congenial-heart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजराती-छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य दिल को भाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजराती-छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य दिल को भाया
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी विंध्याचल के महिला क्लब सुहासिनी संघ का वार्षिकोत्सव सोमवार की रात विंध्यनगर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बंगाली, गुजराती, छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ कश्मीरी, महाराष्ट्रियन लोकनृत्य की प्रस्तुति ने अभीभूत कर दिया। लघु नृत्य नाटिका, दपंतियों के लिए मनोरंजक खेलकूद भी आकर्षण का केंद्र रहे।
बतौर मुख्य अतिथि परियोजना के कार्यकारी निदेशक एसके राय, सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रूपा राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्योति कलश छलके.. स्वागत गीत के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
इसके बाद अब तो है तुम से हर खुशी अपनी, ये एक प्यार का नगमा है.. जैसे फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान सुहासिनी संघ की ओर से आशा किरण स्कूल संचालन के बारे में जानकारी दी गई। महासचिव काकोली मित्रा ने संगठन की गतिविधियों से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन
इसके पश्चात दुर्गा मां के आगमन पर लघु नाटिका, रविंद्र नाथ टैगोर की नृत्य नाटिका कर्ण-कुंती संवाद की प्रस्तुति ने भावविह्वल करके रख दिय। अंत में सुहासिनी संघ की ओर से एक वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफ ल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। उपाध्यक्ष अनुराधा बाबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।