फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Graduate student committed suicide by hanging with the help of a dupatta

दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर स्नातक की छात्रा ने दी जान

Wed, 22 Jun 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Graduate student committed suicide by hanging with the help of a dupatta
बिल्ली गजराजनगर मोहल्ले में स्नातक की छात्रा का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गजराजनगर निवासी निधि कुमारी (18) ओबरा पीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह घरवालों ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटकता देखा। घरवाले शव उतारकर चोपन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ शंकर प्रसाद ने भी घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सही तथ्यों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed