फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Governor and Chief Minister will be included in President's program in Sonbhadra

सोनभद्र में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

Wed, 10 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Governor and Chief Minister will be included in President's program in Sonbhadra
०भनी सेवाकुंज आश्रम का अतिथि भवन कलात्मक ढंग से सुसज्जित होता। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। स्थानीय ब्लॉक के सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में 14 मार्च को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह भी आएंगे। उनके स्वागत की तैयारी भी शुरू हो गई है। अब कार्यक्रम स्थल पर चार की जगह पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति व अन्य अतिथियों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति व अन्य अतिथियों के आगमन को यादगार बनाने के लिए सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ के पदाधिकारी पूरे लगन से कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला भी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग सड़क के साथ ही हेलीपैड का निर्माण करा रहा है। पंचायत राज विभाग ने मौके पर सफाई कर्मियों को लगा रखा है। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारी भी तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम के संयोजक जेसी विमल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति व अन्य अतिथियों के आगमन पर करीब दो लाख स्क्वायर फिट का वाटर प्रूफ पांडाल बन रहा है। इस पांडाल में मंच के बायीं तरह दो सौ विशिष्ट लोगों के बैठने के लिए विशेष दीर्घा बनाया जा रहा है। मंच के सामने की तरफ सुरक्षा घेरा के आगे 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed