फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government working on the inspiration of Dr. Mukherjee

डॉ. मुखर्जी की प्रेरणा पर काम कर रही सरकार

Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government working on the inspiration of Dr. Mukherjee
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके सपनों का अखंड भारत बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूपी कोऑपरेटिव चेयरमैन वाल्मिकी त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बाल्यकाल से ही मेधावी छात्र रहे। डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान व दो निशान का विरोध किया जिसके कारण वह जेल भी गए और यातनाएं भी सहीं। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी हम सबके आदर्श हैं। जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अभिषेक चंदेल, रंजना सिंह, रामसुंदर निषाद, शंभू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, राकेश मेहता, कमलेश चौबे, दयाशंकर पांडेय, सुरेश शुक्ला, अनूप तिवारी, विनय श्रीवास्तव, राघो सिंह, राजबहादुर सिंह, महेंद्र पांडेय, बलराम सोनी, दीपक दुबे, बीएन गुप्ता, गुडिया त्रिपाठी, मंजू गिरी, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed