फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government should stop privatization of public undertakings

सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करे सरकार

Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government should stop privatization of public undertakings
भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण रोकने के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष बीडी विश्वकर्मा ने बताया कि देश नए संकट से जूझ रहा है। सरकार आए दिन निजीकरण का समर्थन कर रही है। इससे कर्मचारी से लेकर हर वर्ग परेशान हैं। कोयला, बिजली, दूरसंचार, इंजीनियरिंग, रक्षा, रेलवे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण से व्यवस्था चरमरा रही हैं। पूरा देश जानता है कि इन सार्वजनिक उपक्रमों ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से लेकर सामाजिक ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि 12 सूत्री मांगों पर अमल नहीं किया गया तो संघ वृहद आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में अरुण दुबे, निलेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, खुशहाल सिंह, बीएन कुमार, उपेंद्र सिंह, रमेश कुमार, शशिकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed